राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने मनाया एनएसएस दिवस, 24 सितंबर 2026
24 सितंबर 2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एनएसएस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 100 स्वयंसेवियों तथा रेड रिबन के 50 सदस्यों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में NSS की स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के व्यक्तिगत और सामाजिक दुष्परिणामों को दर्शकों के सामने रखा तथा रैली निकालकर नशे के कुप्रभावों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। रैली महाविद्यालय के परिसर से होते हुए रिज मैदान तक गई।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करने तथा नशे के दुष्परिणामों से श्रोताओं को अवगत करवाने का काम किया। परिसर में उपस्थित सभी छात्राओं ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा