विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन 25 september, 2026
आज राजकीय कन्या महाविद्यालय ने 12वीं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल में विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वाधान में किया गया।
इस तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव में महाविद्यालय की 50 छात्राएं वालंटियर के रूप में गेयटी हेरिटेज कल्चरल कांपलेक्स और आरकेएमवी मेंअपनी सेवाएं दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के प्रथम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ एवं उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. सुभाष कापटा उपस्थित रहे।
डॉ. अनुरिता सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोगी साबित होते हैं। अच्छी और उद्देश्य पूर्ण फिल्में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करती बल्कि ये समाज का आईना होती हैं । ये फिल्में हमारी छात्राओं में रचनात्मकता ,आलोचनात्मक सोच, सामाजिक जागरुकता और मानवीय संवेदनाओं को विकसित करती हैं। युवा मन पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।
आज जो आठ लघु फिल्में दिखाई गई वे हैं
Lullaby
.An Oyster Life
.Between Two Words
Renewal
Chupi Roh
.Raanphool
Halgi
.Paswaar
आज के इस कार्यक्रम में डॉ. संध्या शर्मा प्रो. गीता शर्मा, डॉ. विनय मोहन शर्मा, डॉ. प्रवीण भाटिया, महाविद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राओं भाग लिया।