राजकीय कन्या महाविद्यालय की NSS स्वयंसेवियों ने IGMC शिमला अस्पताल में अपनी सेवाएं दी 14 अक्टूबर 2026
स्वयंसेवियों ने वृद्ध, असमर्थ एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ओपीडी तक पहुँचाने, पर्ची बनवाने तथा अस्पताल की आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग किया। स्वयंसेवियों ने आमजनों को चिकित्सा के क्षेत्र में दी जा रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी।
इस सेवा गतिविधि का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वयंसेवियों में सेवा-भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को विकसित करना रहा। स्वयंसेवी द्वारा दी गई सेवाएं सराहनीय थी और उनकी इस गतिविधि ने दूसरी छात्राओं को भी प्रेरित किया।